बाढ़: अत्यधिक बिजली बिल से परेशान उपभोक्ता, बाढ़ स्थित बिजली बोर्ड में की शिकायत
Barh, Patna | Jul 30, 2025 बाढ़ अनुमण्डल में बिजली बिल में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत दो उपभोक्ताओं ने बाढ़ स्थित बिजली बोर्ड से की है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता बाढ़ शहर कृष्ण कुमार ने बुधवार को लगभग 1 बजे बताया कि आवेदक के आवेदन के उपरांत उस साइट पर जाकर रिपोर्ट तैयार करके एसडीओ के यहां भेज दिया गया है।