बाढ़: बाढ़ स्थित यूनियन बैंक में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Barh, Patna | Jul 30, 2025 बाढ़ में N.H-31 किनारे स्थित यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार को लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगते ही बैंक में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।