बाढ़: बाढ़ अनुमण्डल अंतर्गत समकालीन अभियान के तहत कुल 80 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी,72 को न्यायिक हिरासत के तहत भेजा जेल
Barh, Patna | Jul 28, 2025 पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना के निर्देश के आलोक में 24 घंटे के समकालीन अभियान के तहत बाढ़ अनुमण्डल की पुलिस ने कुल 80 अपराधियों की गिरफ्तारी की है। गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांक्षित गिरफ्तार अपराधियों में से 72 अपराधियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उक्त बात की जानकारी सोमवार को 2: 30 बजे ASP बाढ़ 1 ने दी है।