ज्ञानपुर: भदोही के कोविड कर्मचारियों ने की नौकरियों में वरीयता देने की मांग
भदोही में कोविड-19 महामारी के दौरान कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अपनी नौकरी सुरक्षित करने की मांग की है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोविड काल में दिन-रात एक करके अपनी सेवाएं दी थीं, लेकिन अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया जा रहा है। मांग की कोविड काल में कार्यरत कर्मचारियों को भर्ती के समय वरीयता दी जाय।