ज्ञानपुर: सिंहपुर गांव में पैर फिसलने से कुएं में गिरे युवक की हुई मौत
ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दर्दनाक घटना में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश पाण्डेय (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे जब वह अपने घर के पास स्थित कुएं के पास गया तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।