पाली: पाली पुलिस ने उपद्रव मचाने के आरोप में करमरा निवासी अभियुक्त पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 8, 2024 पाली पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत की आधार पर गांव में अनावश्यक रूप से उपद्रव मचाने के आरोप में अभियुक्त राजेश पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम करमरा पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। उक्त मामले में आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।