मरवन: करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर के अग्निपीड़ितों के बीच समाजसेवियों ने बांटे कम्बल
करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया पंचायत के खलीलपुर के एक दर्जन अग्नि पीड़ितों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में समाजसेवियों ने बुधवार को कंबल की गर्मी प्रदान की। इस क्रम में समाजसेवी कुंदन शांडिल्य व गुलशन कुमार ने अग्नि पीड़ित 27 लोगों के बीच कंबल व अन्य सामान का वितरण किया। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।