मरवन: करजा थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर अवैध पार्क किए ऑटो चालकों को हड़काया,वगैर नम्बर प्लेट लगे वाहन चालकों को मिली चेतावनी
करजा थाने में नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर अवैध रूप से लगाए गए ऑटो चालकों को हरकाया । वही बगैर नंबर प्लेट लगे बाइक चालको की जांच पड़ताल कर, उन्हें अविलंब नंबर प्लेट लगाने की चेतावनी दी। वही थानाध्यक्ष ने करजा थाना परिसर में इधर-उधर लगाए गए विभिन्न मामलो में जब्त वाहनों को सलीके से लगवाया व साफ सफाई कराई।