मरवन: करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर में अचानक लगी आग में एक घर जला,भैंस झुलसकर जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर में रविवार की देर रात अचानक लगी आग में अशोक भगत का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस दौरान घर के बगल में बंधा एक भैंस भी झुलस कर जख्मी हो गई। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी ने मौके पर पहुंच जायजा लिया । वही घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी।