करजा थाना परिसर में सोमवार को लगभग 5000 लीटर देसी विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। दंडाधिकारी सतीश कुमार व उत्पाद विभाग के अधिकारी के उपस्थिति में, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की देखरेख में 6 मामले में जब्त किए गए लगभग 5000 लीटर देसी विदेशी शराब नष्ट किया गया।