बक्सर: आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का मोबाइल और बनावटी सिकड़ी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Aug 20, 2026 रेलवे स्टेशन बक्सर पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल और बनावटी धातु की सिकड़ी के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सौंप दिया गया।