मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़जंक्शन के जानुदा गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर हमला, एक हमलावर गिरफ्तार, घायल को पाली रेफर किया गया
जानूद गांव में खेत में काम कर रहे इसली गांव निवासी एक युवक पर देवली गांव के दो युवकों ने लाठियां से हमला कर घायल कर दिया, सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल को पाली अस्पताल रेफर करवाया, वहीं एक हमलावर को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से देवली गांव से गिरफ्तार किया अन्य फरार हमलावर की तलाश में पुलिस जुटी है ,हमले में ईशाली गांव निवासी प्रकाश मीना घायल हो गया।