रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। चीड़बासा स्लाइडिंग ज़ोन में भारी भूस्खलन और लगातार हो रही पत्थरबाज़ी के बीच फंसे करीब 1500 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीमों ने पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया है। SDRF, NDRF और DDRF की संयुक्त टीम द्वारा रात भर चलाए गए इस चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचा दिया गया है।
घटना रविवार देर रात की है, जब रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष से सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुंड से लगभग तीन किलोमीटर आगे चीड़बासा क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। मलबे और पहाड़ी से गिरते पत्थरों के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और बड़ी संख्या में यात्री दूसरी तरफ फंस गए थे। सूचना मिलते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर पहुंची।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ruderperyag