यमुनानगर, 25 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को सडक़ दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें।
Aonenews अरविन्द बक्शी
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी प्रभावी ढग़ से सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा सडक़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ एवं यातायात के नियमों पर गहनता से विचार करें, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके व लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं होने की आशंका है वहां पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए, ताकि जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम प्रभावी ढंग से उठाए जाएं तथा सडक़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सडक़ों पर संकेतक, चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त रोशनी, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की अनदेखी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सडक़ दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को सडक़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
वीडियो कॉन्फें्रसिंग के उपरांत अतिरिक्त नवीन आहूजा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करने तथा जिले में सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुंध के मौसम में अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी एक कमेटी बना लें जिसमें जिला की सभी ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाना सुनिश्चित करें ताकि धुंध के मौसम में कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्कूल संचालक भी अपने-अपने स्कूलों में बसों, ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जहां-जहां सडक़ों पर अतिक्रमण किया गया है उसको हटवा लें ताकि सडक़ पर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सडक़ सुरक्षा की कमेटी के सदस्य समय-समय पर जिला के सभी सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वहां पर अतिक्रमण हटवाएं ताकि धुंध के समय यातायात प्रभावित न हो।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सडक़ सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी से जुड़े सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा में लंबित कार्यों को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधी विभाग यह अवश्य सुनिश्चित करें कि उनके विभागों के कारण कोई सडक़ दुर्घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर व अमूल्य जिन्दगियों को बचाकर अपनी दैनिक डयूटी करते समय पुण्य के भागीदार बन सकते है। इसके अतिरिक्त बैठक में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के अनेकों विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एएसपी आशीष चौधरी, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता पुनीत मित्तल, सडक़ सुरक्षा कमेटी के सदस्य एडवोकेट सुशील आर्य व हरदेव सिंह, नगर निगम के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें।