उदयपुर जिले के काया-बलीचा में सोमवार को जैन तेरापंथ के एकादशम आचार्य और अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी का हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने जयकारों के बीच भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने आचार्यश्री और उनकी धवल सेना का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद आचार्यश्री गोवर्धन विलास स्थित मार्वल वाटर पार्क पहुंचे।