केशकाल: बटराली एवं बोरगांव के पास अतिक्रमण किये 14 घरों पर चला गया बुलडोजर
केशकाल नगरीय क्षेत्र में इन दिनों राजस्व एवं वन भूमि में लोगों के द्वारा लगातार अतिक्रमण एवं कब्जा किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम व डीएफओ को शिकायत कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। कब्जा धारियों को कब्जा हटाने अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन उनके द्वारा कब्जा नही हटाया गया। परिणामस्वरूप वन विभाग ने इस पर कार्यवाही करते हुए 14 घरों पर बुलडोजर चलाया गया ।