केशकाल: बटराली व बोरगांव के सीमावर्ती इलाकों में शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को जगह खाली करने का दिया गया अल्टीमेटम
केशकाल विकासखंड अंतर्गत बटराली एवं बोरगांव के सीमावर्ती इलाकों में खास तौर पर जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे पिछले 2-3 वर्षों में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर वन एवं शासकीय भूमि पर लोगों ने कब्जा कर 9 अपने घर बना लिए हैं।स्थानीय लोगो की शिकायत पर वन विभाग एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर कब्जाधारी लोगों 18 जून तक अपने घर खाली करने की चेतावनी दी है।