केशकाल: केशकाल अस्प्ताल में हुई जीवनदीप समिति की बैठक, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मौजूद
केशकाल में आगामी 1जुलाई को चिकित्सक दिवस के अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक रखी गई थी। बैठक में विधायक नीलकंठ टेकाम,एसडीएम अंकित चौहान,ज.पं अध्यक्ष महेंद्र नेताम,न.पं अध्यक्ष रोशन जमीर खान मौजुद थे।