केशकाल: प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर फरसाडीही और आवराभाटा दो परिवारों को मिली आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता
प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के दो प्रकरणों में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।केशकाल तहसील के फरसाडिही निवासी माधवराम सलाम की तालाब के पानी में डुबकर मृत्यु के कारण पुत्र लखमुराम को तथा आंवराभाटा निवासी राधेलाल की तालाब के पानी में डुबकर मुत्यु के कारण पत्नी मनबती को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है