केशकाल: लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही करने सडक पर उतरे केशकाल SDM व SDOP, नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको का काटा चालान
स्थानीय प्राशासन व पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार शाम केशकाल एसडीएम अंकित चौहान, एसडीओपी भूपत सिंह व थाना प्रभारी विकास बघेल की मौजूदगी में एनएच 30 बटराली में चेकपोस्ट लगाकर पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है।