कहरा: सौर बाजार प्रखंड के रहुआ निवासी जय झा ने सारेगामापा में मचाया धमाल, संगीत के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान
संगीत के क्षेत्र में सहरसा के लाल 19 साल के इस नौजवान युवक ने कमाल कर दिखाया है। संगीत के क्षेत्र में ऐसा परचम लहराया की पूरे देश भर में इस युवक की चर्चा होने लगी है। देश के चर्चित रियलिटी शो सारेगामापा में सहरसा के लाल जय झा धमाल मचा रहे हैं। गाने का अंदाज इस तरह की हर कोई सुन जय की तारीफ करने लगता है। जय झा की इन दिनों सहरसा में खूब चर्चा हो रही है।