कहरा: सौरबाज़ार थाना क्षेत्र में 20 लीटर कोरेक्स के साथ 2 कारोबारी गिरफ्तार, SDPO ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
मामला सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के सौरबाज़ार का है जहां गुप्त सूचना पर सौरबाज़ार थाना की पुलिस एवं डीआईओ की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बेलोनो कार से 200 पीस कुल मात्रा 20 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद कर दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। सौरबाज़ार थाना में कांड दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।