प्रतापगढ़: सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंडल से आई टीम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार
सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी का गुरुवार को प्रयागराज मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व एडी (स्वास्थ्य) डॉ. राजेश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, दवा वितरण व्यवस्था तथा पैथोलॉजी लैब का गहन निरीक्षण किया गया। दवावों व अभिलेखों में कमियां मिल