पिपरा: बरवाडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में मिला ताला,सिविलसर्जन ने बाहर से जांची निर्माण गुणवत्ता,जल्द हैंडओवर कराने का दिया निर्देश
Pipra, Palamu | Sep 30, 2026 पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार के शाम 4:00 औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन में ताला लगा मिला। भवन बंद रहने के कारण सिविल सर्जन ने बाहर से ही निर्माण कार्य और भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया।