रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय दिवाकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि उसके पिता सोनू पोद्दार घर के पास सोख्ता निर्माण के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। इसी दौरान खेलते समय दिवाकर अचानक गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया