शाजापुर: शाजापुर किसान भवन में भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न
शाजापुर:भारतीय किसान संघ तहसील शाजापुर की बैठक शुक्रवार को किसान भवन शाजापुर में आयोजित की गई।तहसील प्रचार प्रमुख कमल कराड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम बैठक में प्रत्येक गांव में समितियों का निर्माण करने और संगठन को विकसित करने पर जोर दिया गया। वहीं शाजापुर तहसील में हरियाली महोत्सव के तहत 3000 पौधों का पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।