शाजापुर: मक्सी में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लोगों ने जगह किया यात्रा का स्वागत
मक्सी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खाती समाज धर्मशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे।