शाजापुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मिट्टी ग्रुप की महिलाओं ने ग्राम लक्ष्मणखेड़ी में किया पाैधारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाजापुर के मिट्टी ग्रुप की महिलाओं ने जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ग्राम लक्ष्मण खेड़ी में पाैधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महिलाओं ने इस माैके पर ग्रामीणों को भी पाैधारोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता को लेकर संकल्प दिलाया।