Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
honey0789
कोई सुनवाई नहीं हुई विद्युत विभाग की टीम रात को सोती है पब्लिक को चूतियां बना रखा हैं।
Orai, Jalaun
| Jul 26, 2026
#local-issues
#administration
MORE NEWS
पीएम मोदी ने देशवासियों से 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की, उन्होंने कहा कि हैंडलूम डे मनाएं और GRWM वीडियो भी शेयर करें...' PM मोदी का नया मैसेज #NationalHandloomDaY #nationalhandloomday #modi #7august #localforvocal❤️
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज, शेखपुर बुजुर्ग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया उरई (जालौन)।कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ तथा अध्यापकगण विवेक कुलश्रेष्ठ, शशांक सिंह एवं रामेन्द्र गुप्त की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार, मुख्य आरक्षी अजीत कुमार तथा उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में यातायात के प्रति जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026
उरई में सड़क बनी अखाड़ा: दो युवकों में जमकर चले हाथ, राहगीर देखते रहे तमाशा: वीडियो वायरल उरई (जालौन)। शहर के राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। घटना के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि अधिकांश लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल: डॉक्टर से अभद्रता और मेडिकल रजिस्टर फाड़ने का आरोप, वीडियो वायरल उरई (जालौन)। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब घायल युवकों का मेडिकल कराने पहुंचे एक भाजपा नेता और उनके साथ आए लोगों पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से अभद्रता करने, मेडिकल रजिस्टर फाड़ने और मेडिकल रिपोर्ट व रेफर लिखवाने का दबाव बनाने के आरोप लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घायल कुछ युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। मेडिकल की प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर डॉक्टर और साथ आए लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इमरजेंसी वार्ड में हंगामे की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि विवाद के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम मिश्रा के साथ अभद्रता की गई। साथ ही मेडिकल रजिस्टर फाड़ दिया गया और डॉक्टर पर मेडिकल रिपोर्ट तथा रेफरल संबंधी दस्तावेज अपनी मांग के अनुसार तैयार करने का दबाव बनाया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. अनुपम मिश्रा ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक अभी तक भाजपा नेता की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026
बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, कुठौंद पीएचसी और पशु चिकित्सालय बने तालाब कुठौंद। लगातार हो रही बारिश ने कुठौंद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जल निकासी के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और पशु चिकित्सालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अस्पताल परिसर ही नहीं, कई कमरों में भी एक से तीन फीट तक पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों, पशुपालकों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि पशु चिकित्सालय में 25 से 30 पशुपालक अपने पशुओं को लेकर आते हैं। लेकिन जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अस्पताल का सामान्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन हर बारिश के साथ अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। पशु चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण अस्पताल संचालन में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। पानी कमरों तक पहुंच चुका है और निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराकर स्थायी समाधान की मांग की है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 6, 2026