मांडर: मांडर में घर के आंगन में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से ग्रामीणों में दहशत
Mandar, Ranchi | Aug 12, 2026 मांडर प्रखंड क्षेत्र के मुड़मा गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर घरों के आंगन में गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जर्जर तारों को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 3 बजे समीम अंसारी, नजीब अंसारी, यासीन अंसारी और आफताब आलम के घर के बीच आंगन में अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली...