ओबरा: हाइडिल कॉलोनी में पहुंचा मगरमच्छ, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत हाइडिल कॉलोनी में देर रात विशालकाय मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। अजय गोंड़ के घर के पास इसे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। गलिमत रही की समय रहते मगरमच्छ पर नजर पड़ने से कोई अनहोनी नहीं हुई।लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मगरमच्छ को देखने लोग जुटे, जिससे रेस्क्यू टीम को स्थिति संभालने में मुश्किल हुई।