सिरदला: संत रविदास जयंती पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Sirdala, Nawada | Aug 19, 2026 सिरदला में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर पैदल शाहपुर सामुदायिक भवन के बगल स्थित संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर तक पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश को मंदिर में रखा गया। 4 PM,,,