अलवर: सर्किट हाउस में बैठक हुई आयोजित, राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा- आने वाले बजट में अलवर को मिलेगी बड़ी सौगात
Alwar, Alwar | Jun 22, 2024 अलवर सर्किट हाउस में शनिवार को केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने राजस्थान और दिल्ली के बड़े अधिकारियों की बैठक ली। जानकारी देते हुए राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अलवर के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किस प्रकार से मिल सके इसको लेकर बैठक की है। निश्चित रूप से आने वाले राज्य व केंद्र सरकार के बजट मे अलवर को बड़ी सौगात मिलेगी।