अलवर: वीर हडमल राइका सेवा समिति ने स्वरूप विलास होटल से राष्ट्रीय उंट दिवस पर निकाली रैली, मंत्री भूपेंद्र यादव हुए शामिल
Alwar, Alwar | Jun 22, 2024 अलवर वीर हडमल राइका सेवा समिति और रैबारी समाज की ओर से राष्ट्रीय उंट दिवस पर शनिवार को शहर के स्वरूप विलास होटल से रैली निकाली गई। जिसे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्य मंत्री संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई वापस स्वरूप विलास होटल पहुंचेगी। जहां समाज के होनहारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा।