चौसा: फर्जी रसीद से कोयला ट्रकों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Apr 8, 2026 बक्सर पुलिस ने फर्जी रसीद के माध्यम से कोयला लदी ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नगद राशि और बड़ी संख्या में फर्जी रसीद बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव मोड़ के आसपास कुछ लोग कोयला ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं।