हमीरपुर: टेढ़ा गांव में पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर ने बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर को पकड़ा
टेढ़ा गांव में संचालित अमन मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक अरविंद कुमार को हिरासत में लिया और दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी थी। जिस पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मेडिकल स्टोर पहुंचकर जांच पड़ताल की।