हमीरपुर: चंदौखी तिराहे से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक दारा सिंह ने बताया कि अभियुक्त राज निषाद पुत्र अशोक निषाद निवासी कुछेछा के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद करते हुए अमिरता से चन्दौखी जाने वाली सड़क तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा हैं।