हमीरपुर: रामनवमी पर्व पर दुल्हन की तरह सजेगा सुमेरपुर कस्बा
रामनवमी सेवा समिति प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकालने के साथ कस्बे को दुल्हन की तरह भगवा रंग से सजाने की तैयारियां जोर-शोर से जा रही है। समिति भगवा झंडो के साथ भगवा कलर की झालर तैयार कराने में जुटी हुई है। समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि नवरात्र पर्व शुरू होते ही कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।