कोलायत: खेत में घुसकर मारपीट करने का आरोप, माँ-बेटे सहित परिवार के 5 सदस्यों पर गजनेर थाने में मामला दर्ज, पुलिस जाँच में जुटी
गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ गांव में खेत में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से न्यायालय के इस्तगासे के जरिए दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चक 6 बीएम निवासी शेराराम पुत्र बुधाराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि 14 जून की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत में बिजाई के लिए गया