ज्वाली में मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी इनोवा, चालक बाल-बाल बचा
📍 ज्वाली, कांगड़ा
ज्वाली के बग्गा पुडगभा कुठेड़ पुल के पास एक इनोवा गाड़ी मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी नंबर CH 04 H 5826 बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय गाड़ी में केवल चालक ही सवार था। गनीमत रही कि चालक इस हादसे में बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसा किस कारण हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रिपोर्टर: राहुल जरियाल
#हिमाचल #मेंटोर #ज्वाली #कांगड़ा #Jawali #Kangra #HimachalPradesh #RoadAccident #AccidentNews #Innova #HimachalNews #BreakingNews #NewsUpdate #HimachalMentor