बक्सर: गंगा में उफान, जिले में खतरे के निशान से 18 सेमी दूर गंगा का जलस्तर, बढ़ा बाढ़ का खतरा
Buxar, Buxar | Aug 2, 2025 बक्सर में गंगा ने बाढ़ के खतरे की घंटी बजा दी है. क्योंकि नदी का पानी लाल निशान छूने को बेताब है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार की शाम 6:00 बजे के करीब गंगा का जलस्तर खतरे की निशान से मात्र 18 सेंटीमीटर दूर था और एक सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से पानी बढ़ने का सिलसिला जारी था. इसके साथ ही सहायक नदियों में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है.