पटियाली: पटियाली क्षेत्र के नगला अब्दाल में बारिश से जलभराव, गांव तालाब में तब्दील
पटियाली। ग्राम नगला अब्दाल में तीन दिन से हो रही बारिश से गांव में जलभराव हो गया है। मुख्य सड़क और गलियां पानी से लबालब हैं, जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के मुताबिक पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी है। पशुओं को बांधने तक की जगह नहीं बची है। रघुराज सिंह, राकेश चौहान, चंद्रभान उर्फ पंडा व सुनील मिश्रा ने प्रशासन से समाधान की मांग की।