#पौड़ी विधानसभा के थापली गांव पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, जनसमस्याएं सुनीं और परिवार को दी सांत्वना
#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 37 पौड़ी के वार्ड नंबर 10 का दौरा कर थापली गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विकास खंडूरी, प्रेम जी और चुन्नीलाल जी से भेंट कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया।
गांव भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान इंदु देवी सहित अर्जुन सिंह, भरत सिंह, विनोद कुमार, गंगा सिंह, महावीर सिंह, सुरेंद्र लाल, अनूप कुमार, सुषमा देवी, विद्या देवी, यमुनोत्री देवी, रज्जू देवी, रामेश्वरी देवी और मालती देवी ने क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया।
मौके पर ही अरुणा कुमार ने जल संस्थान के एई (AE) और जेई (JE) से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या उठाई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर पेयजल संकट का समाधान कर दिया जाएगा।
इसके अलावा सड़क दुर्घटना में अपने पति को खो चुकीं पूजा के परिवार से भी अरुणा कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार, विशेषकर पूजा की माता जी को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।
#PauriGarhwal #ArunaKumar #Congress #ThapliVillage #PublicIssues #WaterCrisis #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Jun 11, 2026