पंडारक: पंडारक प्रखंड के अजगरा बकवां पंचायत में गेहूं खरीद की शुरुआत, एसडीएम गरिमा लोहिया ने किया उद्घाटन
बुधवार को पंडारक प्रखण्ड के अजगरा बकवां पंचायत में गेहूं अधिप्राप्ति की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बाढ़ एस डी एम सुश्री गरिमा लोहिया और पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से लगभग 2 बजे फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर पंचायत के कई लोग एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि किसानों के गेहूं उपज की यहां 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी।