"लातकांड पर पुजारी का पलटवार! बोले- 'शैतान जिस भाषा में समझे, उसी में समझाना पड़ता है'"
रायबरेली के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को लात मारने के वायरल वीडियो पर नया मोड़ आ गया है। मंदिर ट्रस्ट और पुजारी ने सफाई देते हुए दावा किया कि संबंधित व्यक्ति पहले से श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता कर रहा था। पुजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं कि "जो जिस भाषा में समझे, उसे उसी भाषा में समझाना चाहिए।" ट्रस्ट द्वारा जारी वीडियो में व्यक्ति के कथित दुर्व्यवहार का हवाला दिया गया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।