कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर डीएम ऑफिश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
आपको बता दे कि आज दिनांक 24 जून 2026 दिन बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे डीएम कार्यालय के सामने एकत्र हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश की आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं�