बहराइच: बहराइच दरगाह प्रबंधन समिति ने मेला से जुड़ी दुकानों और जमीनों के आवंटन पर लगाई रोक
बहराइच जिले में दरगाह में लगने वाले जेठ मेला को लेकर प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के बाद दरगाह शरीफ प्रबन्ध समिति ने मेला आयोजन से जुड़ी दुकानों व जमीनों के आवंटन को रोक दिया है। मेला आयोजन को लेकर कोई तैयारी नही की जा रही है। प्रशासन के फैसले की जानकारी उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ को दे दी गई है।