अटेर: मेहगांव में वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन और इस्तीफे की मांग
Ater, Bhind | Oct 20, 2026 भिंड। वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को दशहरा के दिन भिंड जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंहगांव और गोहद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया