अशोकनगर। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।