लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर के पास सड़क हादसा: ई-रिक्शा का पहिया निकलने से तीन महिलाएं घायल
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रविवार की पूर्वाहन 8,30 पर लाया गया, जहां दो महिलाओं का उपचार जारी है। एक महिला का निजी क्लीनिक में उपचार कराया जा रहा है।